Ration Card EKYC Last Date 2025: अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप फ्री राशन का फायदा ले रहे हैं, लेकिन अब तक आपने ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो आपका नाम राशन कार्ड से हट सकता है। इसके साथ ही आपको मिलने वाला फ्री राशन भी बंद हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको जल्दी से जल्दी अपना ई-केवाईसी करवाना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको Ration Card EKYC Last Date 2025 के बारे में पूरी जानकारी आसान शब्दों में देंगे।
ई-केवाईसी करने के लिए आपको आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर तैयार रखना होगा। अगर आप खुद से Mera KYC App से ई-केवाईसी करना चाहते हैं, तो आपके पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। इससे आप आसानी से ई-केवाईसी करके फ्री राशन और बाकी फायदे ले सकेंगे।
Ration Card eKYC Last Date 2025 – Overview
जानकारी | विवरण |
आर्टिकल का नाम | Ration Card EKYC Last Date 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | लेटेस्ट अपडेट |
इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप | Aadhaar Face RD App & Mera KYC App |
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख | 30 जून 2025 |
ई-केवाईसी करने का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
पूरी जानकारी | आर्टिकल को पूरा पढ़ें |
30 June is the Final Date
हम इस आर्टिकल में सभी राशन कार्ड वालों का स्वागत करते हैं और आपको इस जरूरी खबर के बारे में बताना चाहते हैं। नीचे कुछ जरूरी बातें दी गई हैं।
Ration Card EKYC Last Date 2025 क्या है?
सरकार ने राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। अगर आपका राशन कार्ड बना हुआ है तो आपको 30 जून 2025 से पहले ई-केवाईसी करवा लेना चाहिए। इससे आप फ्री राशन और बाकी सरकार द्वारा मिलने वाले फायदे लेते रहेंगे। इसीलिए यह जरूरी है कि आप Ration Card EKYC Last Date 2025 से पहले ई-केवाईसी पूरा करें।
अगर ई-केवाईसी नहीं करवाया तो क्या होगा?
अगर आपने अपने और अपने परिवार के सदस्यों का ई-केवाईसी नहीं करवाया, तो आपका नाम राशन कार्ड से हट सकता है। साथ ही, फ्री राशन भी मिलना बंद हो जाएगा। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी जरूर करवा लें।
ऑफलाइन तरीके से ई-केवाईसी कैसे करें?
अगर आप ऑफलाइन तरीका अपनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाएं।
- आधार कार्ड और राशन कार्ड दें।
- अंगूठे का निशान (फिंगरप्रिंट) दें।
- आपका ई-केवाईसी वहीं पर पूरा कर दिया जाएगा।
मोबाइल से ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करें?
अगर आप अपने मोबाइल से ई-केवाईसी करना चाहते हैं, तो यह स्टेप्स अपनाएं:
- Google Play Store से Aadhaar Face RD App और Mera KYC App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलें और राज्य व लोकेशन चुनें।
- अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें।
- Face EKYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Aadhaar Face RD App खुलेगा।
- उसमें दिए गए गोल फ्रेम में अपना चेहरा दिखाएं और पलके झपकाएं।
- जैसे ही लाल पट्टी हरी हो जाए, समझिए आपका फेस वेरिफाई हो गया।
- इस तरह आपका EKYC सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
सारांश
इस आर्टिकल में आपने जाना कि Ration Card EKYC Last Date 2025 क्या है, और कैसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। आपको 30 जून 2025 से पहले ई-केवाईसी जरूर करवा लेना चाहिए ताकि फ्री राशन और बाकी सुविधाएं मिलती रहें।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इस आर्टिकल को लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें।
- OIL India Junior Office Assistant Vacancy 2025: Apply Online for 12th Pass – Eligibility, Age Limit, and Details
- BPSC Associate Professor Recruitment 2025: Apply Online for 539 Posts, Eligibility, Dates & Selection
- SBI Junior Associate Syllabus 2025: SBI Clerk Exam Pattern, Selection Process & Full Details
- NVS Class 9 Entrance Exam Syllabus 2025: Latest Syllabus Released – Check Full Details
- Bihar Board Inter Spot Admission 2025: Apply Online for Class 11 Admission via OFSS, Check Available Seats, Merit List
FAQ,s – Ration Card EKYC Last Date
Ration Card EKYC मतलब है – राशन कार्ड के लिए आधार कार्ड से पहचान की जांच करना। इससे सरकार पक्का करती है कि आप ही असली राशन कार्ड धारक हैं।
अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते, तो आपका नाम राशन कार्ड से हट सकता है और फ्री राशन मिलना बंद हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है।
30 जून 2025 EKYC करवाने की आखिरी तारीख है। इससे पहले आपको अपना EKYC करवा लेना चाहिए।