अगर आप कक्षा 9 या 11 में एडमिशन लेना चाहते हैं और NTA SHRESHTA 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NTA SHRESHTA 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि NTA SHRESHTA 2025 फॉर्म कैसे भरना है। कृपया इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
आप 15 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 (शाम 5 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लेख के अंत में हमने जरूरी लिंक भी दिए हैं, जिससे आपको और जानकारी मिल सके।
NTA SHRESHTA 2025 – Overview
जानकारी | विवरण |
एजेंसी का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
एग्जाम का नाम | NTA SHRESHTA 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | एडमिशन |
कौन आवेदन कर सकता है | केवल SC के छात्र |
सेशन | 2025 – 2026 |
किस क्लास के लिए | कक्षा 9 और 11 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 15 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 5 मई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
जो छात्र SHRESHTA (NETS) 2025 में भाग लेना चाहते हैं, उनके लिए यह आर्टिकल है। अब आप NTA SHRESHTA 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसमें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया बहुत सरल तरीके से बताई गई है ताकि आप आसानी से फॉर्म भर सकें।
Important Dates – NTA SHRESHTA 2025
इवेंट | तारीख |
फॉर्म भरना शुरू | 15 अप्रैल 2025 |
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 5 मई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
करेक्शन विंडो | 6 मई से 7 मई 2025 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड | 25 मई 2025 |
परीक्षा की तारीख | 1 जून 2025 (रविवार) |
रिजल्ट | परीक्षा के 4–6 हफ्तों में |
Eligibility for NTA SHRESHTA 2025
NTA SHRESHTA 2025 के लिए ये शर्तें जरूरी हैं:
- छात्र SC (अनुसूचित जाति) का होना चाहिए।
- छात्र सत्र 2024-25 में कक्षा 8, 9 या 10 में पढ़ रहा हो।
- परिवार की सालाना आमदनी ₹2.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
कक्षा 9 के लिए:
- उम्र 12 से 16 साल के बीच होनी चाहिए (31 मार्च 2025 तक)।
- जन्म तारीख 01-04-2009 से 31-03-2013 के बीच होनी चाहिए।
कक्षा 11 के लिए:
- उम्र 14 से 18 साल के बीच होनी चाहिए (31 मार्च 2025 तक)।
- जन्म तारीख 01-04-2007 से 31-03-2011 के बीच होनी चाहिए।
अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Documents Needed for NTA SHRESHTA 2025
फॉर्म भरने से पहले इन दस्तावेज़ों को स्कैन करके तैयार रखें:
- हाल की फोटो (80% चेहरा साफ दिखे, बिना मास्क, सफेद बैकग्राउंड में)
- स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर (JPG/JPEG फॉर्मेट में)
- जाति प्रमाण पत्र (PDF में)
- इनकम सर्टिफिकेट (PDF में)
फाइल साइज:
- फोटो: 10 KB – 100 KB
- सिग्नेचर: 4 KB – 100 KB
- जाति प्रमाण पत्र: 30 KB – 150 KB
- इनकम सर्टिफिकेट: 30 KB – 150 KB
How to Apply Online for NTA SHRESHTA 2025
स्टेप 1 – नया रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वहां पर “SHRESHTA-2025: Click Here to Register/Login” लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब “New Candidate Register Here” पर क्लिक करें।
- दिशा-निर्देश पढ़ें और सहमति दें।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें।
स्टेप 2 – लॉगिन करके फॉर्म भरें
- वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा, उसे ध्यान से भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और रसीद निकाल लें।
अब आपका आवेदन पूरा हो गया है।
सारांश (Summary)
इस लेख में हमने बताया कि कैसे आप NTA SHRESHTAS 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हमने फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई है।
अगर यह लेख अच्छा लगा हो तो लाइक करें, शेयर करें और कमेंट में अपना सवाल या सुझाव जरूर दें।
- OIL India Junior Office Assistant Vacancy 2025: Apply Online for 12th Pass – Eligibility, Age Limit, and Details
- BPSC Associate Professor Recruitment 2025: Apply Online for 539 Posts, Eligibility, Dates & Selection
- SBI Junior Associate Syllabus 2025: SBI Clerk Exam Pattern, Selection Process & Full Details
- NVS Class 9 Entrance Exam Syllabus 2025: Latest Syllabus Released – Check Full Details
- Bihar Board Inter Spot Admission 2025: Apply Online for Class 11 Admission via OFSS, Check Available Seats, Merit List
FAQ,s – NTA SHRESHTA 2025
यह एक एग्जाम है जिसे NTA (National Testing Agency) करवाता है, ताकि SC कैटेगरी के बच्चों को 9वीं और 11वीं कक्षा में अच्छे स्कूलों में फ्री एडमिशन मिल सके।
जो छात्र SC (अनुसूचित जाति) से हैं और कक्षा 8वीं, 9वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, वो इस फॉर्म को भर सकते हैं। साथ ही, उनके परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
आप 5 मई 2025 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।