Bihar CHO Vacancy 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की नई भर्ती निकाली है। अगर आप CHO बनना चाहते हैं तो आप इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको SHS Bihar CHO Recruitment 2025 के बारे में आसान भाषा में पूरी जानकारी देंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Bihar CHO Vacancy 2025 Online Form कैसे भरना है। अभी आवेदन शुरू नहीं हुआ है। ऑनलाइन आवेदन 5 मई 2025 से शुरू होगा। तब आप इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म भर सकते हैं।
Bihar CHO Vacancy 2025 – Overview
जानकारी | विवरण |
आर्टिकल का नाम | Bihar CHO Vacancys 2025 |
विभाग का नाम | स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार |
पद का नाम | कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) |
कौन आवेदन कर सकता है | सिर्फ बिहार के योग्य उम्मीदवार |
आर्टिकल का प्रकार | लेटेस्ट सरकारी नौकरी |
कुल पद | 4500 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
पूरी जानकारी | यह आर्टिकल ध्यान से पढ़ें |
सभी बिहार के छात्रों का इस आर्टिकल में स्वागत है। यह CHO बनने का एक अच्छा मौका है। अगर आप इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका न जाने दें। इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें।
यह भर्ती SHS Bihar द्वारा निकाली गई है। पहले यह भर्ती 2024 में आई थी लेकिन बाद में रद्द हो गई थी। अब यह भर्ती दोबारा शुरू हुई है और इसका नया Bihar CHO Vacancys 2025 Notification भी आ गया है। पोस्ट की संख्या अभी भी 4500 ही है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही करना होगा।
Important Dates – Bihar CHO Vacancy 2025
इवेंट | तारीख |
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 09 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 05 मई 2025 सुबह 10:00 बजे |
आवेदन की आखिरी तारीख | 26 मई 2025 शाम 06:00 बजे तक |
Post Details – Bihar CHO Bharti 2025
कैटेगरी | पोस्ट की संख्या |
जनरल (UR) | 979 |
EWS | 245 |
SC | 1243 |
ST | 55 |
EBC | 1170 |
BC | 640 |
WBC | 168 |
कुल | 4500 पोस्ट |
Bihar CHO Vacancy 2025 – उम्र सीमा
आपकी उम्र की गिनती 1 अप्रैल 2025 से की जाएगी।
- न्यूनतम उम्र: 21 साल
- पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र: 42 साल
- महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र: 45 साल
Bihar CHO Vacancy 2025 – शैक्षिक योग्यता
अगर आपने नीचे दिए गए कोर्स किए हैं, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं:
B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग + 6 महीने का CCH सर्टिफिकेट (Community Health Certificate)
GNM पास उम्मीदवार जिन्होंने IGNOU या किसी स्टेट हेल्थ यूनिवर्सिटी से CCH कोर्स किया हो
Bihar CHO Vacancy 2025 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1 – रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर Human Resources टैब पर जाएं और फिर Advertisement Page पर क्लिक करें।
- वहां आपको Bihar CHO Vacancys 2025 का नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करें और New Registration पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोलें और अपनी जानकारी जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर भरें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको Login ID और पासवर्ड मिलेगा। इसे अपनी ईमेल और मोबाइल में चेक करें।
Step 2 – लॉगिन करें और फॉर्म भरें
- Login ID और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
- इसमें पूछी गई सभी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें।
- फिर फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
सारांश
इस आर्टिकल में हमने आपको बहुत ही आसान भाषा में बताया कि Bihar CHO Vacancys 2025 क्या है, इसके लिए कैसे आवेदन करना है, और क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए।
यह एक अच्छा मौका है सरकारी नौकरी पाने का। अगर आप भी CHO बनना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इसी तरह की सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहें।
- OIL India Junior Office Assistant Vacancy 2025: Apply Online for 12th Pass – Eligibility, Age Limit, and Details
- BPSC Associate Professor Recruitment 2025: Apply Online for 539 Posts, Eligibility, Dates & Selection
- SBI Junior Associate Syllabus 2025: SBI Clerk Exam Pattern, Selection Process & Full Details
- NVS Class 9 Entrance Exam Syllabus 2025: Latest Syllabus Released – Check Full Details
- Bihar Board Inter Spot Admission 2025: Apply Online for Class 11 Admission via OFSS, Check Available Seats, Merit List
FAQ,s – Bihar CHO Vacancy 2025
Bihar CHO Vacancys 2025, बिहार राज्य में निकाली गई एक सरकारी नौकरी है। इसमें Community Health Officer (CHO) पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल 4500 पद खाली हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मई 2025 से शुरू होंगे और 26 मई 2025 तक चलेंगे।
इस भर्ती में कुल 4500 पद हैं, जिनमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं।