अगर आपने 12वीं पास कर ली है और बिहार में फार्मेसी पढ़ना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। BCECE Board ने BCECE Pharmacy Entrance Exam 2025 Notification जारी कर दिया है। अगर आप B.Pharm डिग्री करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसे ध्यान से शुरू से आखिरी तक पढ़िए।
BCECE Pharmacy Entrance Exam 2025 – Overview
जानकारी | विवरण |
परीक्षा का नाम | BCECE Pharmacy Entrance Exams 2025 |
बोर्ड का नाम | बिहार कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड |
आर्टिकल का प्रकार | लेटेस्ट अपडेट |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
पूरी जानकारी | नीचे आर्टिकल पढ़ें |
यह एग्जाम क्यों जरूरी है?
अगर आप बिहार में रहकर B.Pharm करना चाहते हैं तो यह एग्जाम आपके लिए जरूरी है।
जो भी स्टूडेंट B.Pharm में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।
BCECE Notification पहले ही जारी हो चुका है और इसमें कई कोर्स के लिए एग्जाम होता है।
अब फार्मेसी के लिए फॉर्म भरना शुरू हो गया है।
आपको बिना देर किए ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहिए। नीचे हमने पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया है।
साथ में कुछ जरूरी लिंक भी दिए गए हैं जो आपके काम आएंगे।
Important Dates – BCECE Pharmacy Entrance Exam 2025
इवेंट | तारीख |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 09 अप्रैल 2025 |
अंतिम तिथि फॉर्म भरने की | 06 मई 2025 |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 07 मई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
फॉर्म सुधारने की तारीख | 08 से 09 मई 2025 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड | 24 मई 2025 |
परीक्षा की तारीख | 07 और 08 जून 2025 |
B.Pharm Application Fees
कैटेगरी | PCM/PCB | PCMB |
जनरल/BC/OBC | ₹1000 | ₹1100 |
SC/ST/PwD | ₹500 | ₹550 |
Eligibility for BCECE Pharmacy Entrance Exam 2025
BCECE Pharmacy Entrance Exams 2025 के लिए केवल बिहार के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
1. शैक्षणिक योग्यता:
- 12वीं पास होनी चाहिए कम से कम 45% अंकों के साथ।
- SC/ST के लिए 40% अंक भी चलेगा।
- फिजिक्स और केमिस्ट्री जरूरी हैं। साथ में बायोलॉजी या मैथ में से कोई एक सब्जेक्ट होना चाहिए।
2. उम्र सीमा:
- 31 दिसंबर 2025 तक आपकी उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए।
Documents You Need for Application
BCECE Pharmacy Entrance Exams 2025 के लिए फॉर्म भरने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- 12वीं के सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (स्कैन किया हुआ)
- अन्य स्कैन डॉक्युमेंट्स
How to Apply Online for BCECE Pharmacy Entrance Exam 2025
नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1 – रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले BCECE की वेबसाइट पर जाएं।
- “Online Application Portal For BCECE-25” पर क्लिक करें।
- अब “New Registration” पर क्लिक करें।
- निर्देश ध्यान से पढ़ें और “I Agree” को टिक करें।
- अपनी जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको Login ID और पासवर्ड मिल जाएगा।
Step 2 – लॉगिन करें और फॉर्म भरें
- लॉगिन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें और “Save & Next” पर क्लिक करें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें और सेव करें।
- अब “Preview your Application” पर क्लिक करके पूरा फॉर्म चेक करें।
- सबकुछ सही हो तो फीस पे करें।
- ऑनलाइन माध्यम से फीस भरें और “Submit” करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
सारांश
अगर आप बिहार से हैं और फार्मेसी (B.Pharm) करना चाहते हैं, तो आपको BCECE Pharmacy Entrance Exams 2025 के लिए अप्लाई करना चाहिए।
हमने आपको इस आर्टिकल में आसान भाषा में पूरी जानकारी दी है —
फॉर्म कैसे भरें, कौन आवेदन कर सकता है, कब परीक्षा होगी और कितना फीस लगेगा।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को Like, Share और Comment जरूर करें।
- सोने का भाव 1 लाख के पार! Gold Price ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें क्यों बढ़ रही कीमतें और क्या आपको निवेश करना चाहिए?
- Gold Price Hits Rs 1 Lakh Milestone – What’s Driving the Rally and Should You Buy?
- RRB JE CBT 2 Exam 2025: Check Timings, Pattern, Guidelines & Admit Card Instructions
- AP SSC 10th Result 2025: Check Scorecard, Download Marksheet & Know Grading System
- SHS Bihar CHO Recruitment 2025 4500 Vacancy SYLLABUS, ELIGIBILITY, AGE,जाने सब कुछ कौन, कैसे, कितना सैलरी, Official Notification, Apply!
FAQ,s – BCECE Pharmacy Entrance Exam 2025
यह बिहार सरकार द्वारा कराया जाने वाला एक एंट्रेंस एग्जाम है, जिसमें पास होकर आप B.Pharm (फार्मेसी डिग्री) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
जो स्टूडेंट्स बिहार से हैं, 12वीं पास हैं और उनकी उम्र 17 साल या उससे ज्यादा है, वे अप्लाई कर सकते हैं।
आपके पास Physics और Chemistry होना चाहिए और साथ में Math या Biology में से कोई एक होना जरूरी है।